Posts

Showing posts from July, 2023

केतु उपाय (Ketu Remedy)

                      केतु उपाय (Ketu Remedy)     (1) पूजन- 1. केतु के आराध्य देव गणेश जी की आराधना करें,  लड्डू का भोग लगाकर 2. निम्न मंत्र का जाप 108 बार प्रतिदिन करें- ॐ गलूम् गणेशाय नमः          अथवा   ॐ कें केतवे नमः।              (2) दान-   पूजा कर निम्न वस्तुएं गुरुवार को दान दें।  संभव हो तो यह दान जवान जरूरत मंद पुरुष को दें। 1. उड़द (काली) दान 2. तिल/ तिल तेल  3. कंबल  4. लौह         (3) अन्य टोटके-   कुत्ते को खाना खिलाएं।  चींटी को खाना दें। 

राहु उपाय (Rahu Remedy)

                    राहु उपाय (Rahu Remedy)      (1) पूजन- 1. राहु के आराध्य देव भैरव जी की आराधना करें, उन्हें गुड़ और बेसन का भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण करें। अंत मे कुत्ते को खाने के लिए दें।  2. निम्न मंत्र का जाप 108 बार प्रतिदिन करें- ॐ छ्रां छ्रीं छ्रौं सः राहुवे नमः।                 अथवा   ॐ रां राहवे नमः।   3. हनुमान जी के बजरंग बाण/ संकटमोचन का पाठ करें।             (2) दान-  भैरव जी की पूजा कर निम्न वस्तुएं शनिवार को दान दें।  संभव हो तो यह दान कुष्ट रोगी हो दें।  1. उड़द (काली) दान 2. तिल/ तिल तेल  3. नीला वस्त्र         (3) अन्य टोटके-   मछली/ चींटी को खाना दें।  शनिवार को देवस्थान की सेवा/ सफाई करें।  

शनि उपाय (Saturn Remedy)

                शनि उपाय (Saturn Remedy)      1) दान-  *ज्येष्ठ शनिवार के दिन काला वस्त्र सवा मीटर, काली दाल सवा किलो, सरसो तेल, लोहा।      2) पूजन-  • शिवजी के भैरव रूप की आराधना करें।  *हनुमान चालीसा का पाठ। *शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष को जल चढ़ाएं।         ॐ शं शानिश्चराय नमः मंत्र का यथाशक्ति जाप।  *भोजन का प्रथम ग्रास गाय को खिलाएं। अथवा  • सरसो के तेल से चुपड़ी रोटी काले कुत्ते को डालें।  • शनिवार को देवस्थान की सेवा/  सफाई करें। 

शुक्र उपाय (Venus Remedy)

                 शुक्र उपाय (Venus Remedy) शुक्रवार के दिन सफेद वस्तुएं का दान दें -  चीनी, विविध रंग वाला वस्त्र।  शाम को जरूरतमंद युवती को दान दें।   ॐ द्रां द्रीं द्रौम् सः शुक्राय नमः। ॐ शुं शुक्राय नमः।   महिला / गरीब संस्था को दान दें या सहयोग दें।  अपने भोजन में से प्रथम ग्रास गाय को खिलाएं।  लक्ष्मी जी की आराधना करें।  गाय को चारा खिलाएं। 

गुरु उपाय (Jupiter Remedy)

 गुरु उपाय (Jupiter Remedy)- सूर्यादि पंच देवता का पूजन कर ब्रह्मा विष्णु तथा इंद्र की पूजा करें। ॐ बृं बृहस्पतये नमः।  ॐ ग्रां ग्रीं ग्रों सः गुरुवे नमः। दान  हल्दी, पीला वस्त्र, शक्कर/गुड , शहद, पीला अन्न, लवण,  पुस्तकें, किसी ब्राह्मण को दान दें।  पीपल में जल दें। विष्णु की पू जा करें। 

बुध उपाय (Mercury Remedy)

 बुध उपाय (Mercury Remedy)          1) पूजन  • दुर्गा चालीसा/  दुर्गा सप्तशती के 5 और 11 अध्याय का पाठ कुंजिका स्तोत्र के बाद नित्य करें।  • श्री विष्णु जी की आराधना करें।           2) दान-  बुधवार के दिन दोपहर के समय संभव हो तो किसी छात्र को निम्न वस्तुएँ दान दें-  • हरा वस्त्र, मूंग की दाल, घी, भोजन।  • गाय को चारा खिला सकते हैं।           3) मंत्र-  ॐ बुं बुधाय नमः।  ॐ ऐं श्रीं बुधाय नमः।   ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौम् सः बुधाय नमः।  108 बार जाप स्फटिक की माला से।   धार्मिक संस्थान को दान दें।  कुंवारी कन्या  का पूजन करें। 

मंगल उपाय (Mars Remedy)

               मंगल उपाय (Mars Remedy) -           1) पूजन  • हनुमान चालीसा प्रत्येक मंगलवार/ प्रतिदिन          2) दान-  मंगलवार के दिन दोपहर के समय निम्न वस्तुएँ दान दें-  • लाल वस्त्र, मलका की दाल, ताँबे का पात्र/ बर्तन           3) मंत्र-  ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।  108 बार जाप स्फटिक की  माला से।   

चंद्र उपाय (Moon Remedy)

               चंद्र उपाय (Moon Remedy)  रत्न-  सोमवार के दिन, चाँदी में, 2 रत्ती से अधिक का "मोती" ,  अनामिका (Ring Finger) / कनिष्ठिका (Little) अंगुली में  धारण करें।  ॐ सों सोमाय नमः  मंत्र का 108 बार जाप  करके। 

सूर्य उपाय (Sun Remedy)

                      सूर्य उपाय (Sun Remedy)  प्रातः सूर्य को जल डालें ताम्र पात्र में कुमकुम डालकर।  रविवार के दिन लाल वस्तुओं का दान दें यथा गुड, ताम्र पात्र, मलका दाल